Hitesh | Hindu God and Goddess
2024-04-20
.jpg&w=3840&q=75)
यहाँ प्रस्तुत है भारतवर्ष के प्राचीन और पवित्र मंदिरों की कथाओं का संग्रह, जिसमें महाकालेश्वर, केदारनाथ, और सोमनाथ मंदिर शामिल हैं। प्रत्येक मंदिर की कहानी न केवल उसके धार्मिक महत्व को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे ये मंदिर समय के साथ आस्था और अध्यात्म के प्रतीक बने। महाकालेश्वर मंदिर जहां भगवान शिव ने अपने भक्तों की रक्षा की, वहीं केदारनाथ में पांडवों ने अपने पापों का प्रायश्चित किया। सोमनाथ मंदिर की कहानी इसकी समृद्धि और उस पर हुए ऐतिहासिक हमलों को बताती है। इन कहानियों के माध्यम से हम न केवल इन पवित्र स्थलों की यात्रा करते हैं बल्कि उन ऐतिहासिक घटनाओं को भी महसूस करते हैं जो भारतीय धर्म और संस्कृति के अभिन्न अंग हैं।
अवंती नगरी, जिसे आज हम उज्जैन के नाम से जानते हैं, वहाँ दुष्यंत नाम के असुर ने अपना कहर फैलाया था। दुष्यंत को ब्रह्मा जी द्वारा अजयता का वरदान मिला था, जिसके चलते उसे कोई भी हरा नहीं सकता था। पूरे ब्रह्मांड पर अपनी दुष्टता फैलाने के बाद दुष्यंत ने अवंती नगरी के ब्राह्मणो पर अत्याचार करने शुरू किए। दुष्यंत की आज्ञा से चार दैत्य उज्जैन की चारों दिशाओं में अपना हाहाकार मचाने चले गए। इस दुष्ट राक्षस से मुक्ति पाने के लिए चार शिवभक्त ब्राह्मण एक पार्थिव लिंग के सामने शिव जी की तपस्या में लीन हो गए थे।दैत्यों ने इन ब्राह्मणों की तपस्या भंग करने की कोशिश की लेकिन वो शिव जी की भक्ति में मगन थे। ये देखकर दुष्यंत क्रोधित हो गया। और उसने अपने दैत्यों को इनकी हत्या करने की आज्ञा दी लेकिन जैसे ही उन राक्षसों ने अपने शस्त्र उठाए, शिव जी के पार्थिव लिंग की जगह पर एक बड़ा सा गड्ढा हो गया। उस गड्ढे में से भगवान शिव अपने विशाल महाकाल रूप में प्रकट हुए। उन्होंने दुष्यंत और उसके दुत्तो को भस्म कर दिया और उसकी सेना को पराजित कर दिया। अपने भक्तों से प्रसन्न होकर शिव जी ने उनसे वर मांगने को कहा। तब उन ब्राह्मणों ने शिव जी से विनती की कि वो अपने भक्तों के कल्याण के लिए वही विराजमान हो जाए। महादेव ने उनकी इच्छा मान ली और उसी गड्ढे में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हुए। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग इकलौता ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिणमुखी है यानी साउथ फेसिंग है। बाकी सभी ज्योतिर्लिंग का मुख पूर्व दिशा की ओर है। सिर्फ यही नहीं महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ कई और राज़ भी जुड़े हुए है। ऐसा माना जाता है कि महादेव उज्जैन के राजा है इसलिए कोई भी और राजा महाकालेश्वर मंदिर के आसपास ठहर नहीं सकता। और उसे सिर्फ दर्शन करने की ही आज्ञा होती है। हर वर्ष लाखो की संख्या में यहाँ पर भक्त महाकाल के दर्शन के लिए आते है I
अब हम बात करते हैं भारतवर्ष के सबसे प्रसिद्द मंदिरों में से एक केदारनाथ मंदिर के बारे में है , कहा जाता है कि इस मंदिर को पांडवों ने बनाया था। मान्यता के अनुसार महाभारत के युद्ध में अपने गुरु और अपने भाइयों का वध करने के बाद पांडव खुद को अपराधी मानने लगे थे,और फिर युद्ध के बाद उन्होंने कई वर्षो तक हसीनापुर पर राज़ किया। पर जब इतने समय बीत जाने के बावजूद उनके मन को शांति नहीं मिली तो वो अपनी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए ऋषि वेद व्यास के पास जा पहुंचे और फिर वेद व्यास जी ने उनसे कहा कि अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए उन्हें शिवजी के शरण में जाना होगा। इसके बाद पांडवों ने अभिमन्यु के पुत्र परिक्षित को सारा राज्य सौंप दिया और द्रोपदी के साथ शिवजी की खोज में काशी चले गए। लेकिन जब काशी में भी उन्हें भगवान शिव के दर्शन नहीं मिले तो उन्होंने काशी छोड़ दी और यहाँ से वहां भटकने लगे। पांडव जहाँ भी शिवजी को ढूंढ़ते हुए पहुँचते, शिवजी वहाँ से कई और चले जाते हैं। आखिरकार शिव जी उत्तराखंड के गुप्तकाशी में जाकर बस गए। अब लोकल्स का मानना ये है कि जब पांडव उन्हें ढूंढते हुए वहाँ पहुंचे तो उनसे छुपने के लिए शिवजी ने नंदी बेल का रूप धारण कर लिया और वो गाय के झुंड में छिप गए और फिर काफी समय तक पांडव उन्हें ढूंढ़ते रहे। आखिरकार भीम ने उन्हें पहचान लिया और फिर पांडव को अपनी तरफ आते देख नंदी रूप में खड़े शिव जी धरती में समाने लगे और उन्हें रोकने के लिए भीम ने उनके पीठ के एक हिस्से को पकड़ लिया। और वही हिस्सा धरती से बाहर रह गया। और वह हिस्सा एक पिरामिड शेप के शिवलिंग में बदल गया और आज बाबा केदारनाथ मंदिर में हम इसी शिवलिंग की पूजा करते हैं। पांडवों की निष्ठा देखकर भगवान शिव जी प्रसन्न हुए और उनके सामने प्रकट हुए। उन्होंने पांडवों को माफ़ कर दिया और स्वर्ग प्राप्ति का रास्ता भी बताया। इसके बाद पांडवों ने शिव जी का धन्यवाद किया और जीस जगह पर शिवलिंग प्रकट हुआ था। वहाँ उनके सम्मान में एक मंदिर बनाया जिसे हम आज बाबा केदारनाथ मंदिर के नाम से जानते हैं। कहते हैं कि जब शिवजी का बैल रूख धरती में समाया था तब उस बैल का मुख रुद्रनाथ में , जटा कल्पेश्वर में , भुझाएँ तुंगनाथ में और ना भी मदमहेश्वर में प्रकट हुई थी और इसीलिए केदारनाथ के साथ इन चार स्थानों को मिलाकर पंच केदार कहा जाता है I
चलिए अब बात करते है इन्ही प्रभावशाली मंदिरों में शामिल सोमनाथ मंदिर की , 1025 ए डी में जब अफगानी सुल्तान महमूद ऑफ़ गजनी ने गुजरात पर हमला किया, तब बैटल ऑफ़ सोमनाथ की शुरुआत हुई। पर इसकी तैयारी कई सालों पहले ही शुरू हो गई थी। 1017 ए डी में अल बुरानी नाम का एक अफ़गान ट्रैवलर गुजरात आया था। उसने सोमनाथ मंदिर की खूबसूरती, सोने चांदी से बनी मूर्तियों के बारे में अपनी किताब में लिखा। ये किताब जब महमूद ऑफ़ गजनी के हाथ लगी तो लालच और नफरत से भरे उसके मन में शैतानी ख्याल पनपने लगे। उसने ठान लिया कि वो सोमनाथ मंदिर की सारी दौलत लूट कर उसे तबाह कर देगा। कहा जाता था की सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग में श्री कृष्ण का स्यमन्तक मणि छिपाया गया है। यह एक ऐसा मणि था जिससे कभी भी सोने, चांदी और पैसे की कमी नहीं होती थी। कुछ लोगों का ये भी मानना था कि इसी मणि की जादुई ताकत से सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग हवा में तैरता था। जैसे ही समन्तक मणि की खबर महमूद ऑफ़ गजनी तक पहुंची, वो इसे हासिल करने के लिए पागल सा हो गया। इसलिए उसने सोमनाथ मंदिर पर हमला करने का फैसला किया और जैसे ही उसने मंदिर पर हमला किया वो सीधा गर्भ गृह में घुस गया। उसने तय कर लिया था की वो शिवलिंग को तोड़ कर मणि को अपने कब्जे में कर लेगा। लेकिन हवा में तैरता भव्य शिवलिंग देख कर उसकी सांसे थम गई और वो शिवलिंग के पास जाने से कतराने लगा। उसने अपने सिपाहियों को शिवलिंग के पास जाने को कहा। तब एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई। शिवलिंग के निचले और ऊपरी हिस्से में पत्थरों के बीच एक अलग तरह का मटेरियल रखा गया जो की लोड स्टोन था I जिससे ऊपर और निचे की तरफ मैगनेटिक फील्ड बनती थी और इसी की वजह से शिवलिंग हवा में तैरता था महमूद ऑफ़ ग़ज़नी ने अपनी सिपाहियों से कहकर उसको तोड़ दिया और लोडस्टोन को निकाल फेंका जैसे ही पत्थर टुटा हवा में तैरता शिवलिंग जमीन पर आ गिरा I और तब उसने शिवलिंग पर हमला कर उसे तोड़ दिया और साथ ही दरवाजे पर लगी सोने की बड़ी चैन को तोड़कर उसे अपनी लूट में शामिल कर दिया I कहा जाता है मेहमूद गजनी ने मंदिर के कई सारे टुकड़ो को अपनी लूट में शामिल किया और सोमनाथ मंदिर के उन पवित्र टुकड़ों से उसके वहां जामा मस्जिद की सीढियाँ बनI दी I बैटल ऑफ़ सोमनाथ में लगभग पचास हज़ार मासूम लोगों ने अपनी जान गवाई I
महमूद ऑफ़ ग़ज़नी मंदिर से सभी हीरे जेवरात और सोना चांदी की मूर्तियां चुरा ली I और मंदिर को पूरी तरह तबाह करने के बाद गजनी ने वहां पर आग लगवा दी और मंदिर के साथ ही हज़ारों लोग जलकर राख हो गए जो सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए अफगानी सेना से लड़ रहे थे कुछ समय बाद गुजरात के राजा भीम देव और माला के राजा भोज ने मिलकर सोमनाथ मंदिर की मरम्मत कराइ और इस मंदिर को अपनी खोई हुई रौनक वापस मिल गयी I
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer

Learn the benefits, cost, rituals, and significance of Bagalamukhi Puja for court case victory. Discover how this powerful puja helps overcome legal obstacles, enemies, and disputes in 2026.

Discover the benefits, rituals, and spiritual significance of Shri Vishnu Maha Puja for love, beauty, harmony, and divine blessings. Learn how this sacred puja attracts positivity, relationships, and inner grace.

Durga Ashtami Puja 2025 – Complete Guide to Rituals, Significance,& Observance

Buddha's Place in Hindu Tradition

Regional Hanuman Jayanti Traditions

The Power of Red in Hanuman Worship
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads