Hitesh | Hindu God and Goddess
2024-04-20
.jpg&w=3840&q=75)
पुराणों में चार युगों का वर्णन मिलता है। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग। कलियुग को एक श्राप कहा जाता है I कलयुग, हिन्दू धर्म के चार युगों में से चौथा और वर्तमान युग है। ये चार युग—सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग—मिलकर एक महायुग का निर्माण करते हैं। प्रत्येक युग की अपनी एक विशेषता होती है, और कलयुग को अक्सर धर्म की ह्रास का समय माना जाता है।
आखिर इस घोर कलयुग को सभी युगों में सबसे श्रेष्ठ क्यों कहा गया है? दरअसल एक बार महर्षि वेद व्यास जी ने नदी में स्नान करते समय कहा था कि युगों में कलयुग वर्णों में शद्र और मनुष्य में स्त्रीश्रेष्ठ है। उस समय वहाँ मौजूद कुछ ऋषियों ने जब यह बात सुनी तब उन्होंने महर्षि वेद व्यास जी से कलयुग को श्रेष्ठ बताने का कारण पूछा जिसे सुनकर वेद व्यास जी ने बताया कि जो फल मनुष्यों को सत्य युग में कठोर ब्रह्मचर्य, तपस्या और पूजा पाठ करने के बाद प्राप्त होता है और इसमें कई वर्ष बीत जाते है, वही फल मनुष्यों को त्रेता युग में 1 साल में प्राप्त होता है। इसके बाद द्वापर युग में वही फल केवल एक ही महीने में प्राप्त होता है, लेकिन कलयुग ही एक ऐसा युग है जिसमें कई साल के परिश्रम से मिलेफल को सिर्फ कुछ दिनों में ही प्राप्त किया जा सकता है I यदि कलयुग में मनुष्य सच्चे मन से भगवान् को याद कर ले तोह भी उससे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है I
कलयुग की सच्चाई जो भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणी जी को 5000 साल पहले ही बता दी थी । उन्होंने कलयुग का ज्ञान देते हुए कहा कि कलयुग इतना भयंकर होगा कि भगवान के होने पर सवाल उठाया जाएगा। लोगों के मन में भगवान के प्रति श्रद्धा कम हो जाएगी और लोग भगवान को भूलते जाएंगे। पुरानो में बताया गया है कि आदमी अपनी काम वासना को पूरी करने के लिए नए नए तरीके ढूंढेगा, जिसे हम आज थी लिवइन रिलेशनशिप कहते हैं। एक आदमी और औरत एक दूसरे से कभी संतुष्ट नहीं रहे और कलयुग में आदमी की उम्र मात्र 12 वर्ष तक की रह जाएगी। शाकाहारी भी मांसाहारी बन जाएगI ।जैसे देखा जा सकता हैं की शाकाहारी भी अंडे और मांस का सेवन करने लगे हैं। पूजा पाठ मात्र दिखावे का रह जाएगा। भागवत पुराण और रामचरित में यह साफ़ लिखा गया है की जो सूर्य देवता हमें जीवन देते है वो ही हमारा जीवन ले लेंगे और सूरज की यू वि रेज़ से हो रहा कैंसर इसका एक्साम्प्ले है I
कलयुग की तीन ऐसी भविष्यवाणी जिसे भगवान श्री राम ने त्रेता युग में ही बताया था नंबर एक भगवान श्री राम ने ऐसा कहा था की कलयुग में कोई भी मनुष्य सत्य और ईमानदारी पर भरोसा नहीं करेगा। हर मनुष्य सिर्फ बोरे कर्मों में ही लिपटे रहेंगे। नंबर दो कोई भी महिलाओं का और लड़कियों का सम्मान नहीं करेगा। कानून केवल पैसे वालों की तिजोरी में बंद रहेगा।और सभी की पहली जरूरत भौतिक सुख पाना होगा। किसी को भी भक्ति में दिलजेस्पी नहीं रहेंगी। नंबर थ्री बच्चे अपने माता पिता का बहिष्कार करेंगे और उन्हें अकेला छोड़ देंगे I कलियुग में पवित्र संस्कारो का कोई महत्व नहीं रहेगा लोग अपने माता पिता का अनादर करेंगे और सामूहिक हत्याए व् आतंकवाद अपने चरम पर पहुंचेगा I कमेंट में जय श्री राम ज़रूर लिखे
महाभारत के बाद कुछ सालों तक पांडवों ने हस्तीनापुर पर राज़ किया लेकिन जब वो राजपाट छोड़कर हिमालय जाने लगे तो राज़ का जिम्मा अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित को दे दिया। राजा परीक्षित ने पांडवों की परंपरा को आगे बढ़ाया। राजा परीक्षित ने शिकार के दौरान देखा की एक पैर वाले बेल और गाय को कोई पिट रहा था। राजा परीक्षित क्रोधित हुए और उस व्यक्ति से कहा कि तुझे मृत्युदंड मिलना चाहिए।
राजा का क्रोध देखकर कलयुग उनके चरणों में क्षमा याचना करने लगा। राजा इस माया को समझ गए कि एक पैर वाला बैल धर्म है और गाय के रूप में धरती माँ है, मानने वाला कलयुग है। राजा ने कलयुग को राज्य की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया। कलयुग ने कहा कि महाराज आपका शासन पूरी धरती पर है, ऐसे में मैं कहाँ जाऊं? आप ही कुछ उचित स्थान दें जहाँ मैं रह सकूँ कलियों के गिड़गिड़ाने पर उससे धरती पर रहने के लिए जुहा , शराब खाना , और हिंसा जैसी जगह दी इसलिए कलयुग को सबसे बुरा युग मन जाता है I
निष्कर्ष:
कलयुग वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन यह हमें आध्यात्मिक उन्नति के लिए अद्वितीय अवसर भी प्रदान करता है। अगर हम सच्ची भक्ति और नैतिक जीवन जीने का प्रयास करें तो हमें आध्यात्मिक लाभ उतनी ही आसानी से प्राप्त हो सकते हैं, जितने कि पहले के युगों में कठिन साधना से मिलते थे। इस प्रकार, कलयुग हमें धर्म की रक्षा करते हुए उच्चतम साधना का पालन करने का अवसर देता है।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer

Learn the benefits, cost, rituals, and significance of Bagalamukhi Puja for court case victory. Discover how this powerful puja helps overcome legal obstacles, enemies, and disputes in 2026.

Discover the benefits, rituals, and spiritual significance of Shri Vishnu Maha Puja for love, beauty, harmony, and divine blessings. Learn how this sacred puja attracts positivity, relationships, and inner grace.

Durga Ashtami Puja 2025 – Complete Guide to Rituals, Significance,& Observance

Buddha's Place in Hindu Tradition

Regional Hanuman Jayanti Traditions

The Power of Red in Hanuman Worship
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads