Poonam | Astrology
2024-04-05

जब भी हम कुछ सफल लोगों को देखते हैं तो सोचते हैं कि 'उन्होंने क्या किया है'? असफलता का सामना करने और सफल होने के लिए उन्होंने क्या और कैसे सब कुछ किया है। यही बात हम खुद से भी पूछते हैं कि क्या यह सब भाग्य से प्राप्त होता है या यह व्यक्ति के पिछले जन्मों के अच्छे कर्मों का फल है। जिसके चलते आज उन्हें सफलता मिली है. काश हम भी सामने वाले की तरह सफल हो जाएं, हर कोई अपने लिए यही सोचता है। कभी-कभी हम यह भी सोचते हैं कि हमारा जन्म केवल सफल होने के लिए ही हुआ है। लेकिन क्या ये सब सच है?
भारत 107 यूनिकॉर्न और 77,000 से अधिक स्टार्टअप के साथ विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है। भारत में ये स्टार्टअप के विकास की कहानी आज एक भोत ही निर्णायक मोड़ पर है। देखा जाये तो लगता है की ब्राह्मण में सितारे भी वास्तव में भारत तेजी से बढ़ते स्टार्टअप के लिए सही से ताल मेल बिठा रहे है। और उनमे कई ऐसे उद्यमी भी है जो ज्योतिष भविष्यवाणियों का सहायता लेकर दिन बी दिन अपने सफलता की कहानी बुनते दिख रहे है।
स्नैपडील, बायजस, पेटीएम, ओयो, ओला, स्विगी, लेंसकार्ट, अपग्रेड, क्रेड, भारतपे, ब्लिंकिट और इस तरह लगातार बढ़ती स्टार्टअप की सूची में तथा बाकि सभी उद्यमियों में निवेश करने में आत्मविश्वास को बढ़ाया है। भारत में Google, Amazon और Facebook जैसे बड़ी विश्विख्यात कम्पनियो के ठीक साथ में प्रगति करते स्टार्टअप का पारिस्थितिकी तंत्र है, जो इन उद्यमों की वृद्धि और सफलता का सटीक परिणाम देता है।
अब इसके नकारात्मक पक्ष को भी जानते है कुछ लोगो ऐसे भी होते है जो लहर में बह जाते है , बिना किसी जानकारी के अपना सब कुछ बिज़नेस में लगा देते है लेकिन जब उद्यमों में विफलता का सामना करना पड़ता है तो वे असमर्थ हो जाते है। वे बिज़नेस के जोखिमों को झेल नहीं पाते और नतीजन उन्हें सफलता की जगह असफलता का सामना करना पड जाता है। अरे भई हर साल लाखो लोग ऐसे होते है जो सक्सेसफुल बिजनेसमैन बनने का सपना तो लेकर आते है लेकिन उनकी कामयाबी से दोस्ती नहीं हो पाती है। उनमे से भोत कम ही है जो सफल उद्यमी बनते है। लेकिन इसका मतलब हम ये तो नहीं रख सकते की आप शुरुआत ही न करे। लेकिन क्या आप जानते है ज्योतिष की मदद लेकर आप सफलता को प्राप्त करने में सफल हो सकते है या फिर बिज़नेस में आ रहे जोखिमों को रोक सकते है। लेकिन ये भी ध्यान रखना जरूरी है की केवल ज्योतिष ही सफलता नहीं दिलाता है हमे लगता संघर्ष भी करते रहना होता है।
अब कोई माने या ना माने ये जो बड़े बड़े स्टार्टअप उद्यमी है ये जो विश्वभर में यूनिकॉर्न कहे जाते है कहि न कही अपने निर्णय लेने की शक्षमता के साथ ज्योतिष में भी दृढ विश्वास रखते है। जब कोई बड़ा निर्णय लेने की बात आती है तो एस्ट्रोलॉजर्स को भी परामर्श और सलाह लेने के लिए बुलाया जाता है बुलाया जाता है फिर चाहे वो निर्णय कंपनी के ग्राहकों के लिए हो या फिर निर्णय लिया जा रहा हो फंडिंग का। ज्योतिश की सलाह तो भई जरूरी होती है क्युकी कहि न कहि सितारों का भी तो कुछ प्रभाव जरूर पड़ता ही है। ज्योतिश परामर्श और सावधानी अक्सर लोगो के बंद रास्ते खोल देता है जो कभी अपने बिज़नेस में सफलता के लिए भटक गए थे।
स्टार्टअप में सफलता पाना है तो ज्योतिष महत्वपूर्ण मदद कर सकता है। ज्योतिष आपके सितारों की स्थिति का विश्लेषण करके ये बताता है की क्या आपके पास निश्चित व्यवसाय को करने की क्षमता है या नहीं? या आप किस तरह का व्यवसाय करने से सफलता पा सकते है ?या कोनसा व्यवसाय आपके लिए अनुकूल रहेगा। है लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता की बिना कड़ी मेहनत , नई सोच (नवाचार ), और नए प्रयोगो को करने की क्षमता एक सफल उद्यमी का निर्माण करते है। लेकिन अब सवाल की वो ताकत कोनसी है जिससे ये सभी गुण प्रेरित होते है।
हालांकि ये भी देखा गया है की सभी प्रयासों के बावजूद व्यक्ति असफल हो जाता है। अब आप कहेंगे की ये उस व्यक्ति की अशक्षमता हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। कभी कभी कठिन परिश्रम के बावजूद असफलता का कारण उसके ग्रहो की खराब स्थिति हो जाती है। ज्योतिष आपको असफल होने और सफलता की राह में प्रयास करने में मदद करता है। और सिर्फ बात मार्गदर्शन पे ही खत्म नहीं होती है बल्कि आपको पहले से सचेत करके आने वाली प्रतिकूल स्थितियों से भी बचाता है।
उद्यमी की सफलता का आकलन उस व्यक्ति की कुंडली में स्थित उसके स्वामी गृह के आधेर पे किया जाता है। इसका मतलब ऐसा बिलकुल भी नहीं है की हम कुछ विशेष राशियों को स्टार्टअप की सफलता से जोड़ दे। किसी भी बिज़नेस में सफलता तभी मिलती है जब व्यक्ति की कुंडली में प्रबल व्यावसायिक योग बना हुआ हो और समय उसके अनुकूल हो। तभी तो किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले शुभ मुहरत को देखा जाता है
कुंडली में बन रही कुछ विशेष ग्रहो की शुभ स्थिति एक समय तक ही बनी रहती है और फिर एक समय के बाद वो कहि गुमनामी में चले जाते है। कभी तो ग्रहो की स्थिति कुछ इस तरह की हो जाती है की वे खुद से व्यवसाओं का सुझाव देते है। अब थोड़ी ज्योतिष की भाषा में बात करे तो जन्म कुंडली में दूसरा , सातवा और दसवा घर समर्पित होता है व्यावसायिक घर के लिए। और जब व्यवसाय में सफलता का आकलन करना हो तब इन्ही ग्रहो की स्थितियों को पढ़ा जाता है। इनमें बनने वाले योग बताते है की एक व्यक्ति को जीवन में कितनी सफलता मिलेगी .
जबकि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ संकल्प का होना भी एक अपरिहार्य कारक होता है। आपकी कुंडली में ग्रहो की स्थिति और कुंडली में बनने वाले योग , आपके करियर और सफलता का निर्धारण करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer
Solar Eclipse February 2026 predictions for global economy, markets, politics, and social trends. Vedic astrology forecast through Q2 2026.
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads