भगवान् राम: धर्म और न्याय के प्रतीक - तीन कहानियाँ
श्री राम या भगवान राम, हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं और उन्हें विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पूजा जाता है। उनका जीवन और कार्य रामायण, एक प्राचीन हिन्दू ग्रंथ में वर्णित है, जिसे महर्षि वाल्मीकि ने लिखा था। राम को आदर्श राजा, आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श भाई के रूप में देखा जाता है।
भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और वे राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे। उनके जीवन की मुख्य घटना उनकी पत्नी सीता का रावण द्वारा हरण और उनकी रिहाई के लिए लंका पर चढ़ाई थी, जिसमें उन्होंने अपने भाई लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना की मदद से रावण को पराजित किया।
राम ने अपने जीवन में धर्म और न्याय के मूल्यों को सर्वोपरि रखा और उनके जीवन की घटनाएँ और उनके चरित्र की गुणवत्ता ने उन्हें भारतीय संस्कृति में एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। आज भी उनके जीवन के प्रसंगों को धार्मिक और सांस्कृतिक समारोहों में पुनः निर्मित किया जाता है और उन्हें विश्व भर के हिन्दुओं द्वारा पूजा जाता है।
राम के वंशज और महाभारत का युद्ध
आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि अगर रामायण महाभारत से पहले हुई है तो क्या प्रभु श्री राम के किसी वंशज ने महाभारत युद्ध में भाग लिया था? इसका सीधा सा जवाब है हाँ प्रभु श्री राम के एक वंशज ने महाभारत के युद्ध में भाग लिया था। उनका नाम था बृहद बल. विष्णु पुराण और भागवत पुराण जैसे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार बृहद बल सम्राट तक्षक के पुत्र और कौशल साम्राज्य के एक प्रताप साली सम्राट थे जो श्री राम के बाद पैंतीसवें राजा थे।पौराणिक कहानियों के अनुसार, युधिष्ठिर के राज़ सुए यज्ञ के दौरान भीम ने उन्हें पहली बार हराया था। बाद में कर्ण की दिग्विजय यात्रा के दौरान कर्ण ने उन्हें दूसरी बार हराया था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि श्रीराम के वंशज से होने के बाद भी वृहद बल ने महाभारत युद्ध में कौरवों का साथ दिया था I हलाकि युद्ध के13 वे दिन अभिमन्यु के हाथो उनका वध हुआ था बृहद बल के मृत्यु के बाद कौशल साम्राज्य का दाइत्व उनके पुत्र ने संभा था I
भगवान राम के जन्म
भगवान विष्णु ने जब श्री राम के रूप में सातवाँ अवतार लिया तो आखिर दशरथ और कौशल्या को ही उनके माता पिता होने का सौभाग्य क्यों मिला? इसका उत्तर पुराणों में मिलता है। पुराणों के अनुसार राजा दशरथ पूर्व जन्म में स्वयंभू मन्नू थे और कौशल्या इनकी पत्नी शतरूपा थी। एक बार इन्होंने भगवान विष्णु को पुत्र रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की I इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और इनसे वर मांगने के लिए कहा। स्वयंभू मन्नू और शतरूपा ने भगवान से कहा कि आप हमारे पुत्र बने, हमें यही वरदान चाहिए। तब भगवान विष्णु ने कहा कि त्रेता युग में मेरा सातवाँ अवतार राम के रूप में होगा। उस अवतार में आप दोनों अयोध्या के महाराजा और महारानी बनेंगे। अपने इसी वरदान को पूरा करने के लिए भगवान राम, दशरथ और कौशल्या के पुत्र के रूप में जन्म लेते है I
तुलसीदास और हनुमान की दिव्य मुलाकात
आखिर एक भूत नें तुलसी दास जी को प्रभु श्रीराम के दर्शन कैसे करवाए ? एक बार तुलसीदास जी ने पूजा पाठ करके बचे हुए जल को एक पीपल के पेड़ पर डाल दिया। जीस पर एक प्रेत रहता था। इस जल से उस प्रेत की प्यास बुझ गई और उस प्रेत ने खुश होकर तुलसीदास जी से बर् मांगने को कहा। तब तुलसी दास जी ने कहा की प्रभु श्री राम के दर्शन के अलावा मेरी कोई भी इच्छा नहीं है। तब उस प्रेत ने कहा की मैं ऐसा तो नहीं कर सकता लेकिन मैं भगवान से मिलाने वाले हनुमान जी का पता बता सकता हूँ। प्रेत ने कहा की काशी के गंगा घाट के किनारे होने वाली रामकथा में जो भी श्रोता सबसे पहले आ जाए और सबसे अंत में जाए समझ लेना की वही हनुमान जी है और ठीक ऐसा ही हुआ। वृद्ध रूप में रामकथा सुन रहे हनुमान जी को तुलसीदास जी ने पहचान लिया, उनके पैर पकड़ लिए और श्री राम की दर्शन कराने का वचन मांगा। फिर 1 दिन मंदाकिनी के तट पर तुलसी दास जी चंदन घिस रहे थे। तभी प्रभु श्री राम बालक रूप में उनसे चन्दन लगवाने आते है और तब हनुमान जी तोता बनकर ये दोहा पड़ते है की चित्रकूट के खाट पर बही संतन की भीड़ तुलसीदास चन्दन घिसे तिलक डेट रघुवीर I
ये कहानियाँ हमें भारतीय पौराणिक ग्रंथों की गहराई और उनमें वर्णित दिव्य चरित्रों के जीवन की जटिलताओं का बोध कराती हैं। प्रत्येक कहानी भक्ति, शौर्य और दिव्य हस्तक्षेप के महत्व को दर्शाती है। इन कथाओं के माध्यम से हमें यह सिखने को मिलता है कि भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास रखने से ही दिव्यता का साक्षात्कार संभव है









.jpg)



