Astro swami g | Hindu God and Goddess
2024-03-28

Also Read:- The Eternal Yogi Lord Shiva Dhyan Mudra
ये मंदिर किसी शहर में नहीं है बल्कि इस मंदिर के अंदर पूरा शहर बसा हुआ है। इसके अंदर की जगह यूरोप के वेटिकन सिटी से भी काफी ज्यादा बड़ी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर की, जो तमिलनाडु में स्थित है। यह मंदिर तमिलनाडु में कावेरी और कालिधाम नदी के बीच एक टापू पर बना हुआ है। मंदिर में भगवान विष्णु के 24 अवतारों की नक्काशी बनाई गई है। यहाँ पर विष्णु जी की प्रतिमा सैन मुद्रा में है। यह मंदिर 155 एकड़ जगह में बना हुआ है। खास बात यह है कि इस मंदिर के प्रांगण में ना सिर्फ होटल है बल्कि यहाँ रेजिडेंशियल प्लेस , मार्केट और हॉस्पिटल भी है। यहाँ तक की इसमें बस और गाड़ियां भी चलती है। मंदिर चारों ओर से सात परत की दीवारों से घिरा हुआ है। इस मंदिर के परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा 50अन्य मंदिर भी है साथ ही साथ इस मंदिर 39मंडप , 9 पवित्र सरोवर भी हैI वास्तव में इस मंदिर के अंदर एक दुनिया बसी हुई है I
Also Read:- The Significance of Shiva eight Forms
एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जो भारत के आठवें अजूबे से कम नहीं है महाराष्ट्र औरंगाबाद से 30 किलोमीटर दूरी पर मौजूद इस शिव मंदिर को कैलाश मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण मालखेड़ में स्थित राष्ट्रकूट वंशो द्वारा कराया गया था I इसे बनाने के लिए पत्थरों को नहीं जोड़ा गया था, बल्कि पूरी की पूरी एक चट्टान को काटकर एक मंदिर का ढांचा दिया गया था। जिसमे से लगभग 2लाख टन पत्थर बाहर निकाले गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इन पत्थरों का कोई अता पता नहीं है। दूसरी तरफ इस मंदिर में हिन्दू धर्म से जुड़ी कई मूर्तियां बनाई गई हैं, जिसमें एक तरफ महाभारत से जुड़ी मूर्तियां हैं तो वही दूसरी तरफ रामायण से जुड़ी मूर्तियां हैं। कुल मिलाकर ये मंदिर किसी आठवें अजूबे से कम नहीं हैं और इतना ही नहीं यह मंदिर महादेव को समर्पित है और मंदिर के तहखाने में एक शिवलिंग भी मौजूद है Iजहा से अलग अलग रेडिएशन भी आती है I
तिरुपति मंदिर में हर साल करोड़ो लोग अपने बाल दान क्यों करते हैं? ऐसी मान्यता हैं की जब एक बार भगवान विष्णु से लक्ष्मी जी नाराज हो गई और फिर क्रोधित होकर पृथ्वी पर आ गई तब उन्होंने पृथ्वी पर कुमारी पद्मावती के रूप में अवतार लिया। इसके बाद भगवान विष्णु ने भी पृथ्वी पर भगवान वेंकटेश्वर के रूप में अवतार लिया और वह कुमारी पद्मावती से विवाह करना चाहते थे पर उस समय यह प्रथा थी कि विवाह से पहले दूल्हे को एक शुल्क कन्या के परिवार को देना होता था। लेकिन भगवान वेंकटेश्वर इस शुल्क को देने में असमर्थ थे। इसके बाद उन्होंने धन के देवता कुबेर से उधार लेकर कुमारी पद्मावती से विवाह किया और धन के देवता कुबेर को यह वचन दिया कि वह कलयुग के समाप्त होने पर वो इस उधार को चुका देंगे और इसी के साथ उन्होंने लक्ष्मी जी की ओर से भी एक वचन दिया कि जो लोग अपने केश दान करके उनके उधार वापसी में सहायता करेगा । लक्ष्मी जी उन लोगों को धनवान बनने में मदद करेंगी I इसिलए हर साल हज़ारो की तादात में लोग यह अपने केश दान करने आते हैI
दुनिया का इकलौता मंदिर जहाँ गणेश जी को अपने इंसानी चेहरे के साथ पूजा जाता है, वैसे तो विगनहर्ता गणेश जी के बहुत से प्रसिद्ध मंदिर है परंतु सभी मंदिरों में गणेश जी को अपने गजमुख अवतार अर्थात हाथी के सिर के साथ पूजा जाता है। लेकिन इस मंदिर में गणेश जी को अपने नरमुख अवतार अर्थात इंसानी चेहरे के साथ पूजा जाता है। इसलिए इस गणपति को नरमुख विनायक भी कहा जाता है। तमिलनाडु में स्थित इस मंदिर का नाम है आदि विनायक मंदिर है I जो सातवीं शताब्दी में बनाया गया था और ये मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से एक है। लोक कथाओं की माने तो महर्षि अगस्त्य प्रत्येक सकट चतुर्थी के दिन आदि विनायक की पूजा करते थे। और यह भी माना जाता है की यहां भगवान् गणेश की पूजा करने से पारिवारिक संबंधो में शांति आती है I
आपने कैलाश मंदिर के बारे में अवश्य सुना होगा।यह एक ऐसा मंदिर है जो एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक और ऐसा ही मंदिर है जिसे भी एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया है? मैं बात कर रहा हूँ धर्मराजेश्वर मंदिर के बारे में। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर सातवीं से नौवीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। ये मंदिर भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। कैलाश मंदिर की तरह यह भी एक ही चट्टान को काट कर बनाया गया है। मंदिर की संरचना के बीच में एक मुख्य मंदिर है, जिसके गर्भगृह में 1 शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्तियां हैं। इसके अलावा मुख्य मंदिर के चारों ओर सात छोटे मंदिर हैं, जो विभिन्न देवताओ जैसे भवानी माता , काल भराव और अन्य देवताओ को समर्पित है इसके अलावा इस मंदिर के दीवारों में विष्णु के दस अवतार और पांच महादेवी की बहुत सुन्दर तसवीर है I
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer

Learn the benefits, cost, rituals, and significance of Bagalamukhi Puja for court case victory. Discover how this powerful puja helps overcome legal obstacles, enemies, and disputes in 2026.

Discover the benefits, rituals, and spiritual significance of Shri Vishnu Maha Puja for love, beauty, harmony, and divine blessings. Learn how this sacred puja attracts positivity, relationships, and inner grace.

Durga Ashtami Puja 2025 – Complete Guide to Rituals, Significance,& Observance

Buddha's Place in Hindu Tradition

Regional Hanuman Jayanti Traditions

The Power of Red in Hanuman Worship
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads