Hitesh | Hindu God and Goddess
2024-04-22
.jpg&w=3840&q=75)
सनातन धर्म की कई अद्भुत कहानियाँ हमें हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के आस्थाई मूल्यों के बारे में सिखाती हैं। ये कहानियाँ विभिन्न पुराणों, रामायण, महाभारत आदि से ली जाती हैं और धार्मिक उपदेश, नैतिकता, और जीवन के मूल्यों को सीखने का उत्तम माध्यम होती हैं। इन कहानियों के माध्यम से हम जीवन की सभी परिस्थितियों में सही और उचित निर्णय लेने के लिए ज्ञान प्राप्त करते हैं।
हिन्दू धर्म, या सनातन धर्म, भारत का सबसे पुराना धर्म है। "सनातन" शब्द शाश्वत और अनादि है। वेदों पर आधारित यह धर्म कई देवी-देवताओं की पूजा करता है, प्रत्येक की अपनी अलग विशेषता और महत्व है। सनातन धर्म में चार पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) बताए गए हैं जो जीवन के चार लक्ष्य हैं।
सनातन धर्म में त्रिदेवों की पूजा सबसे अधिक की जाती है:
ब्रह्मा - सृष्टि के निर्माता माने जाते हैं।
विष्णु - पालनहार माने जाते हैं और इनके कई अवतार हैं जैसे कि राम, कृष्ण आदि।
शिव - संहारक और योगीश्वर के रूप में पूजे जाते हैं।
इनके अलावा देवियाँ भी हैं जैसे:
दुर्गा/पार्वती - शक्ति की देवी मानी जाती हैं।
लक्ष्मी - समृद्धि और धन की देवी।
सरस्वती - ज्ञान और संगीत की देवी।
सनातन धर्म में ये सभी देवी-देवता जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करते हैं, और इनकी पूजा विभिन्न रीतियों और यज्ञों से की जाती है।
हिंदू धर्म में वर्णित कुछ ऐसे जीव जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा सबसे पहले गंदाबेरुण्डा पक्षी ये एक दो सिर वाला पक्षी है। इसे भगवान विष्णु के एक दुर्लभ अवतार के रूप में पूजा जाता है और मुख्य रूप से इसकी पूजा दक्षिण भारत में की जाती है। दक्षिण भारत के कई मंदिरों में इस पक्षी की मूर्तियां देखने को मिलती है और कर्नाटक राज्य के झंडे में भी इस पक्षी का प्रतीक है। दूसरा है मकर , हिंदू पौराणिक ग्रंथों में मकर को देवी गंगा का वाहन माना जाता है। मकर का मस्तक हाथी की सूंड की तरह और जबरा एक मगरमच्छ जैसा होता है, जबकि शरीर मछली की तरह है। अब अंत में हैं नवकुंजरा इसका वर्णन केवल उड़िया, महाभारत में हैं। यह अनोखा जीव कई प्राणियों का मिश्रण है जिसमें मुर्गा, शेर, सांप, मोर, हाथी, बेल, हिरण, घोडा और मनुष्य शामिल है I ओड़िया महाभारत के अनुसार जब अर्जुन वनवास में थे तब श्री कृष्ण ने अर्जुन को इस रूप में दर्शन दिया था I
क्या आपने कभी ऐसा त्योहार देखा है जिसमें लोग एक दूसरे पर आग फेंकते हैं? भारत के कर्नाटक राज्य में एक ऐसा ही अनोखा त्योहार मनाया जाता है जिसे अग्नि खेली कहा जाता है। यह त्यौहार सावन के महीने में दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में मनाया जाता है। इस त्योहार में दो अलग अलग दल एक दूसरे पर जलते हुए ताड़ के पत्ते फेंकते हैं। यह अनुष्ठान देवी दुर्गा को प्रसन्न करने और बुराइ को दूर करने के लिए किया जाता है। त्यौहार की शुरुआत में भक्त एक तालाब में डुबकी लगाते हैं और फिर नारियल की छाल से बनी मशालों को जलाते हैं। फिर वे दो दलों में विभाजित हो जाते हैं और एक दूसरे पर मशालें फेंकना शुरू कर देते हैं। भक्त इस अनुष्ठान को केवल भगवा धोती पहनकर करते हैं। अग्नि खेली एक खतरनाक त्योहार है, लेकिन इसमें भाग लेने वाले भक्तों का मानना है कि यह एक पवित्र अनुष्ठान है। मानते हैं कि आग से जलने से उन्हें दुर्गा माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है I यह त्यौहार भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक अध्भुत उदहारण है I
क्या सच में सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है? अगर हम दुनिया की सभी प्राचीन संस्कृति को देखें तो हमें हिंदू संस्कृति से ज्यादा तर्क पूर्ण, विकसित और जटिल संस्कृति नहीं मिलती । इस संस्कृति के लोग इसे सनातन धर्म या सनातन संस्कृति कहते है, जिसका मतलब जीवन जीने का शुद्ध और शाश्वत तरीका है, जो बताता है कि इसकी जड़े मनुष्य की उत्पत्ति से भी पहले थी। हैरानी की बात है कि जहाँ हर धर्म के अपने अपने फाउंडर हैं, लेकिन हिन्दू धर्म का कोई भी फाउंडर नहीं है। हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण स्तम्भ और इसकी मूल्यकाय इसके प्राचीन ग्रंथ है जिन्हें पुराण और वेदों के नाम से जाना जाता है, जिन्हें प्राचीन ऋषियों ने अपने तप से अर्जित किया है। इन्होंने हजारों साल पहले ही विमान जैसे अंतरिक्षयान , ब्रह्मास्त्र जैसे परमाणु हतियार और एलियन जैसे बाहरी जीवो के बारे में बता दिया था जिसका मतलब यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा की सनातन धरम सबसे पुराना धरम है
चित्रगुप्त सनातन धर्म के उन देवताओं में से है जिनके बारे में शायद ही कोई ज्यादा जानता है। पुराणों के अनुसार जब यमराज को पहली बार यमलोक का दायित्व दिया गया था, तब वे लोगों को स्वर्ग या नरक में भेजने के अलावा भी सभी जीवों के पाप पुण्य का हिसाब रखते थे। लेकिन समय के साथ साथ जैसे जैसे सृष्टि बढ़ती गयी, उनके लिए ऐसा करना असंभव हो गया। निरुपाय होकर यमराज तब भगवान ब्रह्मा की शरण में गए। इस समस्या का समाधान करने के लिए ब्रह्मा जी 1000 साल की तपस्या में बैठे और तब उनके शरीर के तेज़ से हाथ में कलम लिए जन्म हुआ ब्रह्मा जी के 17वे पुत्र चित्रगुप्त का, जिसे ब्रह्मा जी ने संसार का पाप पुण्य का हिसाब रखने का दायित्व दिया था। और अनोखी बात ये है की ब्रह्मा जी के शरीर के तेज या काया से उत्पन होने के कारन चित्रगुप्त के वंशज कायस्थ नाम से जानने जाते है जो आज भी वर्तमान समय में है I
निष्कर्ष
इस लेख में सनातन धर्म के कुछ विशेष और कम ज्ञात जीवों जैसे कि गंदाबेरुण्डा, मकर, और नवकुंजरा के बारे में जाना, जो कि हिन्दू मिथकों में अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, हमने कर्नाटक के अनोखे त्योहार अग्नि खेली के बारे में भी सीखा, जो कि उस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत हिस्सा है। इन सभी जानकारियों के माध्यम से हम सनातन धर्म की गहराई और इसकी विविधताओं को समझ सकते हैं। सनातन धर्म न केवल भारत बल्कि समूचे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहर है, जो जीवन के विविध पहलुओं को समग्र रूप से समझने का आधार प्रदान करता है।
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer

Learn the benefits, cost, rituals, and significance of Bagalamukhi Puja for court case victory. Discover how this powerful puja helps overcome legal obstacles, enemies, and disputes in 2026.

Discover the benefits, rituals, and spiritual significance of Shri Vishnu Maha Puja for love, beauty, harmony, and divine blessings. Learn how this sacred puja attracts positivity, relationships, and inner grace.

Durga Ashtami Puja 2025 – Complete Guide to Rituals, Significance,& Observance

Buddha's Place in Hindu Tradition

Regional Hanuman Jayanti Traditions

The Power of Red in Hanuman Worship
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads