5 राशियाँ : आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता का प्रतीक
स्वतंत्रता किसे पसंद नहीं होती है हर किसी की यही चाहत होती है की वो अपनी लाइफ को आजादी के साथ जिए। क्या आप जानते है, राशि चक्र में ५ राशि है जो अधिक स्वतन्त्र होती है। हमारा ज्योतिष विज्ञानं बताता है ऐसी ही ५ राशियों के बारे में जो आत्मनिर्भर , आत्मविश्वास और स्वतंत्र होकर अपना जीवन जीते है। तो चलिए इस ब्लॉग में हम भी ज्योतिष के रहस्यों के बारे में जानते है और पता लगाते है उन राशियों के बारे में जो स्वाभाविक रूप से दुसरो की तुलना में ज्यादा स्वतंत्र होती है।
मेष राशि
मेष राशि वाले स्वाभाविक रूप से ही साहसी, महत्वकांशी और स्वतंत्र प्रेमी होती है। जब बात आती है अपने लक्ष्यों की तो मेष राशि वाले अपना रास्ता चुनने में कभी पीछे नहीं हटते है इनका अटूट संकल्प और साहसिक प्रवर्ति इन्हे हमेशा सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होती है। मेष राशि वालो को ये बिलकुल भी पसंद नहीं होता है की कोई इनके निजी जीवन में हस्तक्षेप करे। इन्हे अपना जीवन अपनी शर्तो पे जीना पसंद होता है ।
सिंह राशि
सिंह राशि वालो को उनकी नेतृत्व कुशलता के लिए जाना जाता है। जीवन के हर पहलु में सिंह राशि वालो की स्वतंत्र खुद अपना परिचय देती है। इनका आत्मविश्वास एक लीडर की तरह प्रदर्शित होता है। सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लेना और हमेशा सुर्खियों में बने रहने की कला तो इन्हे जन्म से ही प्राप्त होती है। इनका जूनून भीड़ में सबसे अलग खड़े रहने का सहस देता है। सिंह राशि के जातक राशि चक्र की सबसे स्वतंत्र राशियों में से एक है।
धनु राशि
साहस, स्वतंत्रता और खुले विचारो के धनि धनु राशि वाले की लिए इनकी स्वतंत्रता बाकि सब चीजों से ऊपर होती है। इन्हे ऐसा वातावरण चाहिए होता है जिसमे हर काम को करने की आजादी हो। स्वतंत्र होकर घूमना बिना कोई रोक टोक के अपनी गतिविधियों में आगे बढ़ना जैसे इनके स्वाभाव में ही शामिल होता है।
कुंभ राशि
कुम्भ राशि के लोग खुले विचार वाले होते है जो अपने जिज्ञासु स्वाभाव और बौद्धिक शक्ति के आधार पर लोगो की भीड़ में सबसे अलग रहते है। ये बहुत ही स्वतंत्र विचारो के साथ स्थिति को चुनौती देने में भी बिलकुल डरते नहीं है। अपने विचारो और अपने व्यक्तित्व को महत्व देने वाले कुम्भ राशि के जातक रचनात्मक अभिव्यक्ति के बारे में जानने के लिए खुद को हमेशा तैयार रखते है।
मकर राशि
मकर राशि वाले मजबूत कार्यनीति और दृढ संकल्प के साथ सफलता की राह पे हमेशा अग्रसर रहते है। इनका प्रेरक स्वभाव, अनुशाषित कार्यनीति और महत्वकांशा लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक की तरह होते है। ये अपना जीवन बहोत ही स्वतंत्र व्यक्ति की तरह जीते है। कार्यभार सँभालने में नेतृत्व करने का कौशल इनको एक मजबूत व्यक्तित्व बनाता है।













