Hitesh | Hindu God and Goddess
2024-04-26

भगवान शिव, हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक, अपनी उदारता और उग्रता के अनूठे मिश्रण से विश्वासियों को मोहित कर लेते हैं। ब्रह्मा, विष्णु और शिव की पवित्र त्रिमूर्ति के भीतर विध्वंसक के रूप में जाना जाता है, उनकी कथा हिंदू पौराणिक कथाओं के ब्रह्मांड के माध्यम से गूंजती है, जो विनाश और नवीकरण दोनों की पेशकश करती है। यह ब्लॉग भगवान शिव के आसपास के रहस्यों की गहराई से पड़ताल करता है, उनके कई पहलुओं और गहन कहानियों की खोज करता है जो हिंदू पूजा में उनके महत्व को उजागर करती हैं।
भगवान् शिव हिन्दू धर्म के वो देवता जिनकी कृपा और भोलेपन से संसार धन धान्या से भर जाता है और उनकी एक दृष्टि से सारा संसार ख़त्म भी हो जाता है I भगवान् शिव से जुडी ना जाने ऐसी कितनी कहानियां और ऐसी कितनी पुजाये है जिन्हे सिर्फ सुनने या देखने मात्र से लोगो के पेरो तले जमीन किसक जाती है , हम भगवान् शिव के नीले कंट , चन्द्रमा , महाकाल ,भगवान शिव की शेर की खाल , नंदी और रुद्राक्ष की उत्पाक्ति I इन सब से जुडी अद्भुत कहानी के बारे में जानेगे। आज हम बात करेंगे देवो के देव भगवान् महादेव के बारे में। और जानेंगे की क्यों भगवान् शिव को निलकंट कहा जाता है , आखिर क्यों भगवान् शिव ने चन्द्रमा को अपने मस्तक पर धारण कर रखा है , क्यों भक्त महादेव को भस्म चढ़ाते है , और क्यों भगवान् शिव ने एक शेर की खाल को उनका आसन बना रखा है और आखिर क्यों यह रुद्राक्ष की माला इतनी ख़ास है।
Also Read:-हिंदू धर्म में वर्णित कुछ ऐसे जीव जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा
भागवत पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के समय समुद्र से कालकुट नाम का एक भयानक विष् निकला था। ये विष् इतना खतरनाक था की इसके प्रभाव से पूरी सृष्टि का विनाश हो सकता था। इससे बचने के लिए सभी देवी देवताओं ने भगवान शिव की आराधना की । तब शिव जी ने उस विष् को अपने हाथों में लेकर उसे पी लिया। जिस कारन उनके गर्दन का रंग नीला पड़ गया और तब ही से उन्हें नीलकंठ के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन इस विश के कारण शिव जी के गले और उनके शरीर में जलन होने लगी। कई लोग मानते हैं कि रावण जो एक बहुत बड़ा शिव भक्त था उसने कावड़ में गंगाजल भरकर यात्रा की और फिर उसने वो गंगाजल शिव जी को चढ़ाया जिससे उनके शरीर को राहत मिले। और यही से कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई।
Also Read:- Leaves Belpatra magical outcomes
हम बात करने वाले है चन्द्रमा और भगवान् शिव की एक अद्भुत कहानी के बारे में I भगवान शिव महादेव भोलेनाथ जिनका रूप सबसे अलग है उनके हाथों में त्रिशूल, सर पर चंद्रमा और चेहरे पर एक सौम्य सी मुस्कान हमेशा होती है । लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव जी ने हमेशा से चंद्रमा को अपने सर पर धारण नहीं किया था I दरअसल शिव पुराण के अनुसार राजा दक्ष की 27 पोतीया थी, जिनकी शादी चंद्रदेव से हुई थी। चंद्रदेव ने राजा दक्ष से ये वादा किया था की वे उनकी सभी बेटियों का ध्यान रखेंगे।और सबको एक समान महत्त्व और प्यार देंगे, लेकिन विवाह होने के बाद चंद्रदेव का ध्यान सबसे ज्यादा उनकी एक पत्नी रोहिणी पर रहता था। इसके कारण उनकी बाकी पोतीया दुखी रहने लगी।aur वो अपने पिता दक्ष के पास इस बात की शिकायत लेकर पहुंची तो दक्ष ने क्रोध में आकर चंद्रदेव को श्राप दे दिया। उन्होंने चंद्रदेव से कहा कि उन्हें भयंकर बिमारी हो जाएगी और उसके चलते वो 15 दिनों में धीरेधीरे गायब हो जायेंगे। अब यह देख चंद्रदेव घबरा गए। aur वो श्राप से बचने के लिए ब्रह्मा जी के पास पहुंचे तो ब्रह्मा जी ने उन्हें भगवान शिव की आराधना करने को कहा। तब चंद्रदेव ने मिट्टी का एक शिवलिंग बनाया और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर शिव जी का ध्यान करने लगे। चंद्रदेव के कई बार पाठ करने के बाद आखिरकार शिव जी ने उन्हें अपने दर्शन दिए और उन्हें वरदान दिया की 15 दिनों में पूरी तरह गायब होने के बाद चंद्रदेव अगले 15 दिनों में फिर से पूरे हो जाएंगे। इसीलिए माना जाता है कि जब हर 15 दिनों चंद्रमा घटने लगता है और अमावस्या के दिन गायब हो जाता हैं। तब शिव जी की कृपा से अगले पंदरा दिनों में वो फिरसे वापस पूरा होने लगता है। इसी तरह शिव जी का चंद्रमा को अपने माथे पर धारण करना इस बात का प्रतीक है की चंद्रदेव पर शिव जी का आशीर्वाद है।
Also Read:-आखिर इस घोर कलयुग को सभी युगों में सबसे श्रेष्ठ क्यों कहा गया है
क्यों महादेव को भस्म चढाई जाती है , देवों के देव महादेव जो अनंत हैं। अक्सर हम देखते हैं कि शिवालयों में शिव जी को भस्म चढ़ाई जाती है। इवन उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाकाल की भस्म से आरती की जाती है। कहानी और पुराणों के अनुसार भगवान शिव अपने पूरे शरीर पर भस्म लगाते हैं। शिव जी का भस्म से जुड़ा होना कोई नई बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक ऐसी कथा है जो शिवपुराण में सुनाई जाती है। प्राचीन काल में एक प्रणाद नाम के ऋषि ने लगातार कई सालों तक जंगलों में तप किया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पत्तियाँ और फल , फूल खाये थे । 1 दिन ऋषि प्रणाद अपने आश्रम की मरम्मत करने के लिए जंगल से घास काट रहे थे तभी उनकी ऊँगली में चोट लग गई लेकिन जब ऋषि प्रणाद ने अपनी ऊँगली की ओर देखा तो वो हैरान रह गए क्योंकि उस कटे हुए हिस्से से खून नहीं बल्कि पेड़ पत्तियों का रस निकल रहा था। यह देख ऋषि मुनि ने ये सोचा की वो इतने पवित्र हो गए की उनके शरीर में खून नहीं बल्कि पत्तियों का रस दौड़ रहा है। इस बात को सोच कर उन्हें अपने आप पर घमंड हो गया और वो इस बात का ऐलान करने लगे के पूरे ब्रह्मांड में उनसे ज्यादा पवित्र कोई नहीं है। उनके इस घमंड को तोड़ने के लिए शिवजी एक बूढ़े आदमी का वेश धारण कर प्रकट हुए । जब उन्होंने प्रणाद ऋषि से उनकी ख़ुशी का कारण पूछा तो ऋषि मुनि ने अपनी ऊँगली से रस निकलने की पूरी कहानी सुना दी। तब उन बूढ़े बाबा ने ऋषि मुनि से कहा इसमें कौन सी बड़ी बात है? पेड़ पत्तियाँ भी जलने के बाद भस्म में ही बदल जाती है और भस्म ही सबसे पवित्र होती है। इस बात का प्रमाण देने के लिए बूढ़े बाबा ने अपनी एक ऊँगली चीर दी और उसमें से भस्म बाहर निकलने लगा । यह देख ऋषि मुनि समझ गए की ये बूढ़े बाबा और कोई नहीं बल्कि स्वयं महादेव है। ऋषि प्रणाद शिव जी के चरणों में गिर गए और UNSE अपने घमंड के लिए माफी मांगी। ऐसा माना जाता है कि इस घटना के बाद से शिव जी अपने पूरे शरीर पर भस्म लगाते हैं। और अपने भक्तों को ये याद दिलाते हैं कि परम सत्य क्या है। इस कहानी के माध्यम से यह समझा जा सकता है की महादेव को भस्म चढ़ाना केवल एक विधि ही नहीं बल्कि अपने अंदर से अपने अहंकार का त्याग भी है I
भगवान शिव की हर तस्वीर, हर मूर्ति में उनके हाथ में त्रिशूल, गले में सांप ,रुद्राक्ष की माला और EK डमरू तो होते ही है । लेकिन साथ ही। हर तस्वीर में होती है बाघ की खाल यानी टाइगर स्किन जीस पर शिवजी विराजमान होते है। शिव पुराण में इससे भी जुड़ी हुई एक कहानी है। एक बार भगवान शिव पूरे ब्रह्मांड में एक जवान बैरागी के रूप में घूमे थे । ना कोई घर, ना कोई वस्त्र। एक बार इसी तरह वो एक जंगल से गुजर रहे थे। उस जंगल में कई बड़े ऋषि मुनियों के आश्रम थे जो वहाँ अपनी पत्नियों के साथ रहते थे। जब शिवजी वहाँ से गुजर रहे तो ऋषियों की पत्नियां उन्हें देखकर आकर्षित हो गई। जब शिव जी कुछ दिनों तक उन्हीं जंगलों में रहे। इस कारण से उन ऋषियों की पत्नियों का मन भटकने लगा। जब ऋषि मुनियों को इस बात का पता चला तो वो क्रोधित हो गए । इसलिए उन्होंने रास्ते में एक बड़ा सा गड्ढा बनाया और अगले दिन जब शिव जी अपने बैरागी रूप में वहाँ से निकले तो सभी ऋषि मुनियों ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर। उस गड्ढे से एक बाग़ को प्रकट कर दिया । उस बाग़ ने जब शिव जी पर हमला किया। तब शिव जी ने उस बाग से लड़ कर उसको मार दिया और उसकी खाल को अपने शरीर पर लपेट लिया । यह देखकर ऋषि मुनियों को एहसास हो गया कि ये कोई साधारण बैरागी नहीं बल्कि स्वयं भगवान शिव जी हैं।और वो उनसे माफी मांगने लगे। शिव जी इसी बाग़ की खाल पर विराजमान होते हैं जो उनकी शक्ति और पशुव्रतीका पर उनकी विजय का प्रतीक हैं।
महादेव के सबसे प्रिय भक्त नंदी जी की कहानी के बारे में I शिव जी के हर रूप में सदैव उनके साथ रहते हैं उनके वाहन नंदी जी हर शिव मंदिर में शिवलिंग या मूर्ति के सामने हमेशा नंदी जी विराजमान रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? नंदी जी हमेशा से शिव जी के वाहन नहीं थे। पुराणों के अनुसार ये कहानी शुरू होती है शिलाद नाम के एक ऋषि से जिन्होंने संतान की प्राप्ति के लिए हजारों सालो तक भगवान शिव की तपस्या की THI। उनकी तपस्या से प्रसन होकर शिव जी प्रकट हुए और उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। उसके बाद ऋषि शिलाद उस बच्चे को अपने आश्रम ले आये और उसका अपने पुत्र की तरह ध्यान रखने लगे। उन्होंने उस बच्चे को नंदी का नाम दिया। नंदी बहुत प्रतिभाशाली थे और भगवान शिव के भक्त थे। लेकिन 1 दिन जब कुछ ऋषि मुनि उनके आश्रम पहुंचे और नंदी उनसे आशीर्वाद लेने आए तो वो ऋषि उदास हो गए। उन्होंने बताया की नंदी का जीवन बहुत लंबा नहीं है, लेकिन जब नंदी को ये बात पता चली तो वो हसने लगे और अपने पिता से बोले की आप शिव जी के साक्षात दर्शन कर चूके हैं, फिर भी आप इन ऋषि मुनियों की बात सुन रहे हैं। क्या आपको लगता है जब तक हमारे सर पर शिव जी का आशीर्वाद है, हमें कोई खरोच भी नहीं आ सकती है? इसके बाद नंदी ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया और पूरे मन से शिवजी की तपस्या में लीन हो गए । नंदी से प्रसन होकर जब शिव जी नंदी के सामने प्रकट हुए और नंदी से मन चाहा, वरदान मांगने को कहा तब नंदी जी ने पुरे जीवन महादेव की सेवा में समर्पित होने को कहा I TAB शिव जी ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली।और उन्होंने कहा की, तुम आज से मेरे वाहन के रूप में हमेशा मेरे साथ कैलाश पर्वत पर रहोगे । इसीलिए आज भी जहाँ जहाँ भगवान शिव का वास होता है, वहाँ नंदी भी होते हैं।
महादेव के गले में धारण रुद्राक्ष माला की उत्पाक्ति का रहस्य I आपने सदैव ही देखा होगा की सर्प के अलावा शिव जी के गले में हमेशा एक रुद्राक्ष की माला भी होती है। शिव जी के भक्त भी अपने शरीर पर रुद्राक्ष धारण करते हैं। रुद्राक्ष एक एल्यूकार्पस गेनिट्रस ( ELAEOCARPUS GANITRUS ) नाम के पेड़ के फल से बनता है लेकिन शिव कथा से इसका क्या संबंध है?चलिए जानते है I दरअसल शिव पुराण के अनुसार एक बार जब पार्वती जी ने भगवान शिव से रुद्राक्ष की उत्पत्ति के बारे में पूछा। तब शिव जी ने उन्हें बताया। की हजारों सालों तक तप करने के कारण उनकी आँखें लंबे समय तक बंद थी।और जब उन्होंने अपनी आँखे खोली तो उनके आंसू की कुछ बूँदें धरती पर आ गई और वहाँ रुद्राक्ष के पेड़ो का जन्म हुआ। यही कारण है की रुद्राक्ष को टियर्स ऑफ़ शिव ( TEARS OF SHIV ) के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष को सिर्फ वही धारण कर सकता है। जीस पर भगवान शिव का आशीर्वाद हो।
निष्कर्ष: भगवान शिव की स्थायी विरासत
भगवान शिव की कहानियाँ और प्रतीक हिंदू आध्यात्मिक परंपराओं में समृद्ध योगदान देते हैं, जो जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म की जटिलताओं में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। उनकी शिक्षाएँ प्रेरित और गूंजती रहती हैं, आध्यात्मिक समझ और ज्ञान के लिए मार्ग प्रदान करती हैं।
Unlock the secrets of your destiny with our best astrologers.free Kundli anal ysis! Discover potential doshas in your birth chart and uncover insights into your life's challenges and opportunities.
Get Insights from Our Expert Astrologer
Get Insights from Our Expert Astrologer

Learn the benefits, cost, rituals, and significance of Bagalamukhi Puja for court case victory. Discover how this powerful puja helps overcome legal obstacles, enemies, and disputes in 2026.

Discover the benefits, rituals, and spiritual significance of Shri Vishnu Maha Puja for love, beauty, harmony, and divine blessings. Learn how this sacred puja attracts positivity, relationships, and inner grace.

Durga Ashtami Puja 2025 – Complete Guide to Rituals, Significance,& Observance

Buddha's Place in Hindu Tradition

Regional Hanuman Jayanti Traditions

The Power of Red in Hanuman Worship
Shiva Rudra Mantra
316 Downloads
Jai Ambe Gauri
356 Downloads
Khatu Wala Shyam
341 Downloads
Gayatri Mantra Of Hanuman
354 Downloads
Jai Bhole Jai Bhole Ringtone | Mahadev Devotional Ringtone
391 Downloads
Barsane Wali Radha
381 Downloads
Shiva Nirguna Stotra
325 Downloads
Hanuman Lalla Ki Aarti
355 Downloads
Maa Durga Devotional Ringtone
358 Downloads
Kui Bhekawe
360 Downloads
Hanuman Chalisa
334 Downloads
Har Har Mahadev Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone 🔱
372 Downloads
Narayanaya Namo Namah
384 Downloads
Haare Ka Sahara
334 Downloads
Shiva Kirtan Ringtone | Powerful Shiv Devotional Ringtone
336 Downloads