राजनीति में ज्योतिष: चुनावी जीत का सहारा?
जनता से हो झूठे वादे या फिर विरोधियो पर हो तीखे हमले या फिर किये जाये धुआँधार चुनावी प्रचार। क्या यही सब करना चुनाव में जीत का मन्त्र होता है। असल में तो देश के राजनेता चुनाव जितने और सत्ता को पाने क लिए ज्योतिष का सहारा लेने में पीछे नहीं रहते है। फिर चाहे आवेदन करने की तारीख का निर्णय लेना हो या अपने विरोधियो को हारने के लिए करना हो तंत्र-मंत्र पूजा-पाठ। इतना ही नहीं जीत के बाद शपथ ग्रहण करने के लिए शुभ मुहरत में भी यकीन करते है। सबसे पुराने विज्ञान में से एक सभी अपने ज्योतिषी के इशारे पर यह कार्य करते हैं। भारत (दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश ) में मताधिकार के आधार पर सत्ता का निर्धारण होता है, इसमें कोई दोराए नहीं है। लेकिन फिर भी ये भी सच है की चुनाव में जीत के लिए राजनेता ज्योतिष भविष्यवाणियों पर भी यकीन करते है।
भारतीय राजनीति और ज्योतिष का सम्बन्ध
भारतीय राजनीती में ज्योतिष का जुड़ाव के बारे में जानने के लिए थोड़ा इतिहास में चलते है। भारतीय राजनेताओ और ज्योतिष का जो रिश्ता है वो भारत की आजादी के समय से ही है। अगर हम कहे की आजादी के दिन से ही चलता आ रहा है तो भी गलत नहीं होगा। १५ अगस्त १९४७ का ऐतिहासिक दिन जब भारत के स्वतंत्रा की खोश्ना हो रही थी तब माउंटबेटन ने भारत और पाकिस्तान दोनों को ये अवसर दिया की वे १४ या १५ किसी भी एक दिन को अपना आजादी दिवस घोषित कर सकते है। लेकिन हार्ट के पहले राष्ट्रीपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ज्योतिष में भोत विश्वास रखते थे इसलिए उन्होंने भारत के भविष्य और अखंड संप्रभुता के लिए उज्जैन (महाकाल की नगरी )के एक प्रसिद्ध पंडित सूर्यनारायण व्यास से आजादी के लिए शुभ मुहूर्त बताने के लिए उनसे निवेदन किया था। व्ही दूसरी और पाकिस्तान ने १४ अगस्त को अपनी आजादी दिवस मानने का निर्णय कर लिया था। और आजादी दिवस से लेकर अभी वर्तमान तक जितने भी राजनेता है चुनाव जितने के लिए ज्योतिष का सहारा लेते रहते है।
चुनाव जीत कर जनता की सेवा काना अब राजनीती नहीं बल्कि एक बड़ा व्यापर बन गया है। लोग करोड़ों रुपय खर्च कर देते है केवल चुनावी प्रचार प्रसार के लिए और फिर भी कोई अनुमान नहीं रहता की इतना खर्चा करने वाला प्रतिनिधि जीतेगा या नहीं। । और ये एक कारन है जिससे राजनीती एक महंगे खेल के रूप में साबित होती है। महंगी कारों के नम्बर लेने के लिए , नामांकन की तारीख चुनने के लिए और जीत के बाद शपथ लेने तक ज्योतिषीय से कुंडली के ग्रहो की चालो को समझने और सलाह के लिए जाना सभी पसंद करते है।
एक नाम (तांत्रिक चंद्रास्वामी) जो भारतीय राजनीति में बहुत खास इंसान थे ?
चंद्रास्वामी एक तांत्रिक और भारतीय राजनीति के क्षेत्र में सबसे विवादित किरदारों में से एक थे। पूरी दुनिया में ताकतवर देशों के बड़े बड़े लोग उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित् थे। उनका प्रभाव खासकर राजनेताओं पर था। इसमें ब्रिटेन के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का नाम भी शामिल था। विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह ने तो अपनी पुस्तक ‘वॉकिंग विद लायंस’ में ये तक लिखा है कि चंद्रास्वामी ने मार्गरेट थैचर के ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने की तक की भविष्यवाणी तक कर दी थी, और उनके द्वारा की गयी ये भविष्यवाणी बाद में सच भी साबित हुई थी। चंद्रास्वामी की पहुंच सिर्फ भारत, ब्रिटेन और फ्रांस तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि ब्रूनेई के सुल्तान, बहरीन के शासक और इसके अलावा कहते हैं कि हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर भी उनसे काफी प्रभावित थे।
अज्ञात का भय: राजनीति में एक अनुभव
राजनीति मे अज्ञात का भय ही सबसे बड़ा कारण है की ये कोई नहीं जानता है की क्या होने वाला है जो सत्ता में आने के बाद भी हमेशा बना रहता है। किसी के पास ये सत्ता कब तक बनी रहेंगी, इसके बारे में कोई नहीं जानता है। ये अनिश्चितता के बारे में कई शक्तिशाली राजनेताओं को भी झकझोर देती है। क्युकी राजनीती में जीत के बाद भी बहुत से ऐसे छिपे हुए दुश्मन होते है जिनको हराने और हमेशा के लिए सफलता के रास्ते से हटाना भी राजनीति में राजनेताओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए तो बगलामुखी जैसे तांत्रिक अनुष्ठान के आयोजन में चुनावी मौसम मे देश के अधिकतर बड़े और प्रसिद्ध ज्योतिषी व्यस्त दिखाई पड़ते है। मां बगलामुखी की उपासना शत्रुनाश, वाक-सिद्धि, वाद-विवाद में विजय पाने के लिए जाता है। और यही कारण है कि माता बगलामुखी को सत्ता की देवी भी कहा जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेताओ तथा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी या सिंधिया घराना हो , राजनेताओं से लेकर फिल्म जगत के सितारों तक इन सभी को देवी का अनुष्ठान व गुप्त पूजा अर्चना कराते हुए देखा गया है।
ज्योतिषियों के लिए चुनाव का मौसम एक उत्सव का होता है और व्ही दूसरी और ये भी सच है कि लोकतंत्र को लोगों द्वारा, लोगों पर और लोगों के लिए माना जाता है, परंतु राजनेताओं ने लोगों शब्द को ज्योतिष से बदल दिया है। देश में जल्द ही चुनाव है और विरोधियों को मात देने के लिए राजनेताओं की गोपनीय तैयारी नवरात्रि से ही चालू हो जायगी।

-with-a-sorrowful-expression,-holding-the-Indian-flag-close-to-her-heart.-She-stands.webp)











